फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। बेशक उनको इस इंडस्ट्री में प्रवेश के लिए या काम तलाशने के लिए ज्यादा संघर्ष न करना पड़ा हो। क्योंकि उनके पिता शक्ति कपूर सैकड़ों फिल्में कर चुके हैं। जिन भी कलाकारों के परिवार से कोई व्यक्ति पहले से फिल्म इंडस्ट्री में हो, उन्हें कम संघर्ष करना पड़ता है। पर पैर तो अपनी मेहनत और अदाकारी के दम पर ही जमते हैं। ऐसा कर दिखाया है श्रद्धा ने। श्रद्धा ने फिल्म स्त्री 2 की सफलता के बाद अगली फिल्म चुनने में काफी समय लगाया। आगे उनका शूटिंग का काफी व्यस्त कार्यक्रम है। अब वह खाली बैठने वाली नहीं हैं। ईथा फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद कौन सी फिल्में करेंगी, यह भी तय है। वह नागिन फिल्म में काम करेंगी। इसके बाद भी उनके पास फिल्मों की लाइन है। होता भी है, जब आप अपने अभिनय की छाप दर्शकों पर छोड़ देते हैं तो आपको फिर काम की कमी नहीं रहती।
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें



इजरायल-अमेरिका और ईरान के टकराव से बढ़ रहा वैश्विक संकट
March 19, 2026

Snowfall, rainfall in Himachal
March 19, 2026