Home » मनोरंजन » श्रद्धा कपूर के पास काम की कमी नहीं, पीछे मुड़कर देखने वाली नहीं

श्रद्धा कपूर के पास काम की कमी नहीं, पीछे मुड़कर देखने वाली नहीं 

Facebook
Twitter
WhatsApp

फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। बेशक उनको इस इंडस्ट्री में प्रवेश के लिए या काम तलाशने के लिए ज्यादा संघर्ष न करना पड़ा हो। क्योंकि उनके पिता शक्ति कपूर सैकड़ों फिल्में कर चुके हैं। जिन भी कलाकारों के परिवार से कोई व्यक्ति पहले से फिल्म इंडस्ट्री में हो, उन्हें कम संघर्ष करना पड़ता है। पर पैर तो अपनी मेहनत और अदाकारी के दम पर ही जमते हैं। ऐसा कर दिखाया है श्रद्धा ने। श्रद्धा ने फिल्म स्त्री 2 की सफलता के बाद अगली फिल्म चुनने में काफी समय लगाया। आगे उनका शूटिंग का काफी व्यस्त कार्यक्रम है। अब वह खाली बैठने वाली नहीं हैं। ईथा फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद कौन सी फिल्में करेंगी, यह भी तय है। वह नागिन फिल्म में काम करेंगी। इसके बाद भी उनके पास फिल्मों की लाइन है। होता भी है, जब आप अपने अभिनय की छाप दर्शकों पर छोड़ देते हैं तो आपको फिर काम की कमी नहीं रहती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *