शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में कहा, प्रदेश सरकार असिस्टेंट प्रोफेसर के 100 पद मेडिकल कॉलेज में भरने जा रही है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के जरिये इन पदों को भरा जाएगा। वॉक इन इंटरव्यू की जगह लिखित परीक्षा से ही पद भरे जाएंगे।सिफारिश की गुंजाइश खत्म करने के लिए वॉक इन इंटरव्यू बंद किए।
आईजीएमसी व टांडा मेडिकल कॉलेज के अलावा अन्य मेडिकल कॉलेज को भी सभी सुविधाओं के साथ चलाने के लिए प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा, 6 महीने में किसी भी पीएचसी में स्टाफ की कमी नहीं रहेगी।
एक वर्ष के भीतर हम मेडिकल टूरिज्म की तरफ बढ़ेंगे, मेडिकल कॉलेजों में भी स्टाफ की कमी पूरी की जाएगी, रेशनेलाइजेशन भी किया जाएगा। प्रदेश में 400 एमबीबीएस डॉक्टर्स की भर्ती की जा रही है। स्टाफ नर्स के खाली पदों को भी भर रहे हैं। रेडियोलॉजिस्ट की कमी भी पूरी की जाएगी। मेडिकल कॉलेजों को मजबूत किया जा रहा है, पूर्व सरकार में भर्तियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया।



