Home » देश-परदेस » महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित सहित पांच लोगों की विमान दुर्घटना में मौत

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित सहित पांच लोगों की विमान दुर्घटना में मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार की 28 जनवरी 2026 को विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। यह दुर्घटना बारामती (पुणे ज़िले) में लैंडिंग के दौरान हुई, जब उनका चार्टर्ड विमान लैंड करने की कोशिश कर रहा था। विमान में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें पायलट, क्रू, उनके स्टाफ और सुरक्षा अधिकारी शामिल थे। सभी की मौत हो गई।
विमान में आग लगने और धुएं के गुबार भी देखा गया, हादसे के स्थल पर विमान टुकड़ों में बंटा मिला। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है।
अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति में एक अनुभवी और प्रमुख नेता थे, जिन्होंने वित्त, योजना और अन्य विभागों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस हादसे से देश भर में शोक संदेश आ रहे हैं। राजनीतिक सहित अन्य लोग संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *