Home » देश-परदेस » सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर वीर जवानों को नमन, युवाओं से नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण में योगदान का आह्वान किया

सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर वीर जवानों को नमन, युवाओं से नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण में योगदान का आह्वान किया

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के रामनगर, फागली वार्ड-12 में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड सुना। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत, भारतीयता और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के सामान्य नागरिकों की असाधारण उपलब्धियों, नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को राष्ट्रीय मंच दिया है, जिससे जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को निरंतर बल मिला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना के वीर जवानों के पराक्रम को नमन किया और युवाओं, विशेषकर जेन–जी से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने पोषण, स्वच्छता और डिजिटल आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर भी देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया तथा गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ और त्योहारी सीजन में ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक और प्रेरक कार्यों को सामने लाकर समाज को आगे बढ़ने की नई ऊर्जा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *