Home » काम की खबरें » हिमाचल के अनियमित कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा मानदेय

हिमाचल के अनियमित कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा मानदेय

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार कच्चे कर्मियों को दिवाली से पहले मानदेय प्रदान करेगी। 18925 आंगनवाड़ी कर्मियों और 25000 आउटसोर्स कर्मचारियों के खाते में त्योहार से पहले राशि पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्णय से 43 हजार से अधिक कच्चे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की थी। ये कर्मचारी भी खुशी-खुशी दिवाली का त्योहार मनाएं, इसलिए मानदेय 20 अक्तूबर से पहले प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश के ठेकेदारों को भी दिवाली का तोहफा, दस लाख मिलेंगे
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग को ठेकेदारों की दस लाख रुपये तक की लंबित पेमेंट करने के लिए भी वित्त विभाग को निर्देश दिए हैं। वित्त विभाग दिवाली से पहले सम्बंधित विभागों को ठेकेदारों की 10 लाख रुपये तक की राशि के भुगतान के लिए राशि मुहैया करा देगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से ठेकेदारों को बड़ी राहत मिली है।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *