हमीरपुर : आज 15 अगस्त पर बड़सर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी की घोषणाएं
• प्रदेश के चहुंमुखी विकास में अधिकारियों/कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है।
• 31 मार्च, 2027 तक कोई भी डॉक्टर रिटायर नहीं होगा
• सेवानिवृत्त कर्मचारियों/अधिकारियों ने प्रदेश के विकास में बहुमूल्य योगदान दिया है
• सरकार हमेशा कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की हितैषी रही है।
• वर्तमान सरकार के सत्ता में आने से पूर्व, पिछली सरकार वेतन व पेंशन एरियर के रूप में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी छोड़ गई थी।
• प्रदेश की कठिन आर्थिक स्थिति के बावजूद अब तक लगभग ₹2170 करोड़ से अधिक वेतन व पेंशन एरियर का भुगतान कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को किया जा चुका है।
• प्रदेश के Class-IV कर्मचारियों को उनके वेतन एरियर का अतिरिक्त ₹20,000 का भुगतान इसी माह किया जाएगा।
• वर्ष 2016 से दिसंबर 2021 के दौरान सेवानिवृत्त Class-III पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स को उनके पेंशन/पारिवारिक पेंशन एरियर का अतिरिक्त 35 प्रतिशत भुगतान इसी माह किया जाएगा।
• Class-I एवं Class-II पेंशनर्स तथा पारिवारिक पेंशनर्स को उनके पेंशन/पारिवारिक पेंशन एरियर का 15 प्रतिशत भुगतान भी इसी माह किया जाएगा।
• वेतन व पेंशन एरियर के भुगतान पर लगभग ₹281 करोड़ व्यय होंगे।
• जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 4000 पद भरे जाएंगे।



