धर्मशाला : वीरवार शाम पाकिस्तान ने हिमाचल के साथ लगते पंजाब के शहरों में ड्रोन हमले किए। इस कारण कई शहरों में ब्लैकआउट करना पड़ा। इस कारण धर्मशाला में चल रहा आइपीएल का मैच पूरा नहीं हो पाया। वर्षा के कारण मैच देरी से शुरू हुआ था। पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी और 10.1 ओवर में एक विकेट पक 122 रन बना लिए थे। तभी सैन्य संदेश के बाद स्टेडियम में सेना को लगाया गया और फ्लड लाइट्स को बंद करवाया गया। इसके बाद सबसे पहले टीमों को सुरक्षित पेवेलियन व होटल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। फिर सेना, एसडीआरएफ व पुलिस ने क्रिकेट प्रेमियों को निकाला। आइपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल मैदान में आए और लोगों से आग्रह किया कि मैदान जल्दी खाली कर दें। ऐसे में गुस्साए क्रिकेट प्रेमियों ने मैदान से लेकर सड़क तक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
Author: speedpostnews
Post Views: 223



