Home » नौकरी-पेशा/रोजगार » हिमाचल में पुलिस भर्ती छह फरवरी से 28 मार्च तक; 1088 पदों के लिए 1,27,770 आवेदन, पहले महिलाओं का ग्राउंड टेस्ट होगा

हिमाचल में पुलिस भर्ती छह फरवरी से 28 मार्च तक; 1088 पदों के लिए 1,27,770 आवेदन, पहले महिलाओं का ग्राउंड टेस्ट होगा

Facebook
Twitter
WhatsApp

हिमाचल में पुलिस भर्ती छह फरवरी से 28 मार्च तक; 1088 पदों के लिए 1,27,770 आवेदन, पहले महिलाओं का ग्राउंड टेस्ट होगा

शिमला : यदि आपने, आपके किसी रिश्तेदार या पारिवारिक सदस्य ने हिमाचल पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया है तो तैयार हो जाइए। नौ जिलों के लिए भर्ती का शेड्यूल जारी हो गया है। प्रदेश में 1088 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए दक्षिण रेंज शिमला और मध्य रेंज मंडी में के नौ जिलों में लिए ग्राउंड टेस्ट का शेड्यूल तय। कांगड़ा, चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जल्द जारी होगा। छह फरवरी से 28 मार्च तक फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफीशियेंसी टेस्ट होंगे। मंडी में छह फरवरी से ग्राउंड टेस्ट की शुरुआत होगी। किन्नौर में 27 मार्च को टेस्ट होगा। सुबह सात बजे से टेस्ट शुरू होंगे। पहले महिला अभ्यर्थियों फिर पुरुषों को बुलाया जाएगा। भर्ती के लिए प्रदेश से लगभग 1,27,770 आवेदन। इनमें 88,202 पुरुष और 39,568 के हैं। भर्ती के लिए 708 पद पुरुषों और 380 महिलाओं के लिए हैं।

यहां देखें अपने जिला में भर्ती की तारीख; शिवरात्रि के दिन टेस्ट नहीं होगा, पहली बार आयोग कर रहा भर्ती

आईआरबीएन पंडोह में छह से 16 फरवरी तक होगा। बिलासपुर में लुहणू मैदान में 20 से 24 फरवरी तक ग्राउंड टेस्ट होगा। हमीरपुर में अणु में सिथेंटिक ट्रैक में 28 फरवरी से पांच मार्च, पुलिस लाइन कुल्लू में सात से 11 मार्च, तक होगा। लाहुल-स्पीति में ग्राउंड टेस्ट पुलिस लाइन कुल्लू में 12 मार्च को होगा। सिरमौर में 11 से 20 फरवरी तक टेस्ट चंबा ग्राउंड पुलिस लाइन नाहन में होगा। सोलन में टेस्ट 25 फरवरी से छह मार्च तक होगा। 26 फरवरी को शिवरात्रि के दिन टेस्ट नहीं होगा। शिमला में 11 से 22 मार्च तक टेस्ट पुलिस लाइन भराड़ी में टेस्ट होगा। 14 मार्च को होली का अवकाश रहेगा। किन्नौर में 27 और 28 मार्च को टेस्ट मिनी स्टेडियम कल्पा में होगा। पहली बार लोकसेवा आयोग के माध्यम से पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा होने जा रही है।

100 मीटर की दौड़; ऊंची और लंबी कूद लगानी होगी, डोप टेस्ट भी, भर्ती प्रक्रिया कैमरे में रिकार्ड होगी

ग्राउंड टेस्ट में 100 मीटर की दौड़ लगानी होगी। ऊंची और लंबी कूद व अन्य मैदानी औपचारिकताएं होंगी। अभ्यर्थियों की लंबाई और दस्तावेजों की जांच पुलिस मुख्यालय करेगा। भर्की प्रक्रिया कैमरे में रिकार्ड होगी। डोप टेस्ट भी होगा। ग्राउंड टेस्ट के बाद लिखित परीक्षा होगी। पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 90 अंक की होगी। इसमें नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। 18 से 25 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र हैं। पुलिस कांस्टेबल को लेवल तीन में 20200-64000 रुपये के पे बैंड में वेतन मिलेगा।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें