धर्मशाला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित इंटर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कबड्डी वर्ल्ड कप चैंपियन हिमाचल की बेटियों को सम्मानित किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि बार-बार यहां पर किसी न किसी प्रतिष्ठित खेल आयोजनों में शामिल होने का मौका मुझे मिलता रहता है। बिना संसाधनों के भी इस विश्व विद्यालय के प्रशासन ने जिस तरह से तत्परता दिखाई है वह बहुत प्रशंसनीय है। यदि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय को और संसाधन मिल जाते तो बात ही कुछ और होती। इन सब की राह में सबसे बड़ा रोड़ा वर्तमान की सुक्खू सरकार है। जिसने शरीफ औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी एफएआर का 32 करोड़ रुपए नहीं जमा किया जा रहा है जिसकी वजह से कैंपस के निर्माण का कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इस निर्णय के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ती रहेगी। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
टॉप स्टोरी
Due to snowfall and cloud maximum temperature decreased
February 9, 2026
Possibility of rain and snowfall in seven district of Himachal
February 9, 2026
ज़रूर पढ़ें


Due to snowfall and cloud maximum temperature decreased
February 9, 2026

Possibility of rain and snowfall in seven district of Himachal
February 9, 2026
