Home » देश-परदेस » उत्तराखंड में हिमाचल की बस नाले में गिरी; तीन लोगों की मौत, 33 घायल

उत्तराखंड में हिमाचल की बस नाले में गिरी; तीन लोगों की मौत, 33 घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

देहरादून/शिमला : उत्तराखंड के क्वानू में मंगलवार को एक बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस नाले में गिर गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत और 33 घायल हो गए। बस में 36 लोग सवार थे। बस नेरवा (हिमाचल प्रदेश) से पांवटा साहिब जा रही थी। पुलिस और बचाव दल (SDRF और स्थानीय प्रशासन) ने मौके पर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है, घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में बस ट्रक को पास दे रही थी। सड़क का डंगा बैठने से बस गिर गई।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सुक्खू नेउत्तराखंड के क्वानू में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटना मेें तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। यह बस चौपाल से पांवटा साहिब जा रही थी।
मुख्यमंत्री ने शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप से दूरभाष के माध्यम से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी हासिल की। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिए कि मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए तथा घायलों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर घायलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकग्रस्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
.

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *