Home » देवभूमि हिमाचल » हिमाचल में छह दिन सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ, 31 जनवरी व 01 फरवरी को हिमपात व वर्षा की संभावना अधिक

हिमाचल में छह दिन सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ, 31 जनवरी व 01 फरवरी को हिमपात व वर्षा की संभावना अधिक

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : हिमाचल में बुधवार सुबह से मौसम बदला है। रोहतांग, शिंकुला, बारालाचा सहित ऊंचाई वाले स्थानों में दिन भर हिमपात होता रहा। मैदानी जिलों में सुबह हल्के बादल छाए थे। दोपहर को धूप निकल आई। अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर वीरवार को भी इसी तरह का मौसम रहेगा। यानी कल भी हिमपात व वर्षा की संभावना है। 31 जनवरी और 01 फरवरी को हिमपात व वर्षा की संभावना अधिक है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कई भागों में छह दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।  माैसम में यह बदलाव आएगा। विभाग के अनुसार 29-30 जनवरी और 2 फरवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं 31 जनवरी, 1 और 3 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 4 फरवरी को अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है।

अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले 2-3 दिन में कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। न्यूनत तापमान शिमला 4.6, कल्पा 1.5, धर्मशाला 5.2, ऊना 2.2, केलंग 0.9, मनाली 5.2, मंडी 4.9, बिलासपुर 3.6, कुकुमसेरी -1.9, रिकांगपिओ में 4.3, सेऊबाग 1.8 और बरठीं में 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *