Home » देश-परदेस » हिमाचल में करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी

हिमाचल में करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने करवा चौथ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को एक विशेष तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए करवा चौथ के दिन केवल महिलाओं को मिलने वाले अवकाश के दायरे को बढ़ा दिया है। अब महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी इस दिन छुट्टी का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस नई घोषणा के बाद आगामी 29 अक्तूबर को करवा चौथ के दिन पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इससे पहले इस त्योहार पर मुख्य रूप से केवल महिला कर्मचारियों को ही छुट्टी दी जाती थी, लेकिन अब सरकार के इस कदम से पति-पत्नी दोनों एक साथ घर पर रहकर इस पर्व को मना सकेंगे।

सरकार की इस घोषणा के अनुसार 29 अक्तूबर को करवा चौथ के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। इसके अलावा, राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों तथा कॉलेजों में भी सभी के लिए छुट्टी घोषित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *