शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवानों के लिए अब HRTC बसों में सफर के लिए ‘HIMBUS’ कार्ड बनवाना अब अनिवार्य नहीं होगा। इस फैसले का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की यात्रा को आसान बनाना और उन पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम करना है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कॉन्स्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के पुलिसकर्मी पहले से ही अपने वेतन से एक तय राशि HRTC को देते हैं। ऐसे में डिजिटल ‘HIMBUS’ कार्ड के लिए अलग से पैसे लेना सही नहीं। अब पुलिसकर्मी अपने विभागीय आईडी कार्ड (ID Card) और मैनुअल पास दिखाकर बस में सफर कर सकेंगे। इन्हें ही वैध माना जाएगा।
पुलिस को ड्यूटी और जांच के सिलसिले में राज्य में काफी घूमना पड़ता है। डिजिटल वेरिफिकेशन की वजह से उनके काम में देरी न हो, इसलिए यह छूट दी गई है। इस फैसले से हिमाचल के हजारों पुलिस जवानों को बड़ी राहत मिलेगी और वह बिना किसी अतिरिक्त खर्चे या कागजी कार्रवाई के अपनी ड्यूटी कर सकेंगे।




One Comment
Slot tại 66b có chế độ tiết kiệm dữ liệu – giảm chất lượng hình ảnh nhẹ để phù hợp với mạng yếu, giúp bạn chơi liên tục dù ở vùng sâu vùng xa. TONY05-28