Home » देवभूमि हिमाचल » हिमाचल के शिक्षा मंत्री और निदेशक आठ फरवरी से सिंगापुर व कंबोडिया जाएंगे, 50 विद्यार्थियों के साथ विदेशी माडल और पढ़ाई की तकनीक जानेंगे

हिमाचल के शिक्षा मंत्री और निदेशक आठ फरवरी से सिंगापुर व कंबोडिया जाएंगे, 50 विद्यार्थियों के साथ विदेशी माडल और पढ़ाई की तकनीक जानेंगे

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : हिमाचल के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली और समग्र शिक्षा के परियोजना निदेशक राजेश शर्मा विदेश दौरे पर जाएंगे। सिंगापुर, कंबोडिया समेत कुछ अन्य देशों का एक सप्ताह का दौरा आठ फरवरी से शुरू होगा। इस दौरान विदेश में शिक्षा देने के मॉडल और आधुनिक तकनीकों पर मंथन किया जाएगा।

प्रदेश के 50 विद्यार्थियों का एक्सपोजर विजिट के लिए चयन हुआ है। ये बच्चे 8 से 18 फरवरी तक विदेश भ्रमण पर रहेंगे। बच्चों के साथ शिक्षक भी जाएंगे। 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 50 विद्यार्थियों का विदेश भ्रमण के लिए चयन किया गया है। 11वीं कक्षा से 20 और 12वीं कक्षा से 20 उन विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिन्होंने 10वीं कक्षा की परीक्षा में 95 फीसदी या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले चार, गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुए दो एनसीसी कैडेट, एक एनएसएस स्वयंसेवक, एक स्काउट एंड गाइड और राष्ट्रीय सांस्कृतिक गतिविधि में शामिल एक विद्यार्थी को भी विदेश भ्रमण के लिए चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *