Home » देश-परदेस » हिमाचल के बेटे ने संगठन को दी नई ऊँचाई; जयराम ठाकुर ने जेपी नड्डा के ऐतिहासिक कार्यकाल को सराहा, नए अध्यक्ष का किया अभिनंदन

हिमाचल के बेटे ने संगठन को दी नई ऊँचाई; जयराम ठाकुर ने जेपी नड्डा के ऐतिहासिक कार्यकाल को सराहा, नए अध्यक्ष का किया अभिनंदन

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को उनके अत्यंत सफल, सशक्त और संगठनात्मक रूप से ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन प्रेषित किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की माटी के लाल नड्डा जी ने विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के शीर्ष पद पर आसीन होकर जिस कुशलता के साथ संगठन का संचालन किया, वह प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी, निर्णायक और प्रेरणादायी नेतृत्व में नड्डा जी का यह कार्यकाल संगठन और सरकार के बीच सशक्त समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी ने चुनावी राजनीति में शानदार जीत का एक बेमिसाल ट्रैक रिकॉर्ड स्थापित किया। जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि नड्डा जी के मार्गदर्शन में भाजपा ने न केवल सांगठनिक विस्तार किया, बल्कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी ने कठिन से कठिन चुनौतियों का दृढ़ता से सामना किया और वैचारिक रूप से अभूतपूर्व सुदृढ़ता प्राप्त की। इस कालखंड के दौरान देवभूमि हिमाचल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई अनगिनत विकास की सौगातों के लिए आभार व्यक्त करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विकास को गति दिलाने में नड्डा जी का योगदान सदैव सराहनीय और स्मरणीय रहेगा। साथ ही, उन्होंने संगठन की कमान संभालने वाले नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भी भाजपा राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगी। नड्डा जी के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का उनका सफर और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का उनका परिश्रम पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रति हृदय से आभार प्रकट किया।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें