Home » देवभूमि हिमाचल » हिमाचल का बजट : डीए तीन प्रतिशत व दिहाड़ी 25 रुपये बढ़ी; दूध, गेहूं व मक्की के दाम में भी बढ़ोतरी

हिमाचल का बजट : डीए तीन प्रतिशत व दिहाड़ी 25 रुपये बढ़ी; दूध, गेहूं व मक्की के दाम में भी बढ़ोतरी

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को बजट पेश करने के लिए अपनी आल्टो कार खुद चलाकर विधानसभा भवन पहुंचे। बजट पेश करने से पहले सुक्खू ने कहा कि सब्सिडी छोड़ने के दूरगामी परिणाम होंगे। उन्होंने कर्मचारी वर्ग, दिहाड़ी मजदूरों, किसानों, दुग्ध उत्पादकों और बेरोजगारों को कई तरह से राहत देने का प्रयास किया। उनकी प्रमुख घोषणाएं ये रहीं

-58,514 करोड़ रुपये का कुल बजट।

-राजस्व घाटा 6390 करोड़ रुपये।
-राजकोषीय घाटा 10,338 करोड़ रुपये।
-कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता 15 मई, 2025 से मिलेगा।
-न्यूनतम दिहाड़ी 25 रुपये बढ़ाकर 425 रुपये की।
-मनेरगा मजदूरों की दिहाड़ी 20 रुपये बढ़ाई, 320 रुपये मिलेंगे।
-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय 500 रुपये बढ़ा।
-इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुक्ख सम्मान निधि में पात्र महिलाओं को 01 जनवरी, 2025 से मिलेंगे 1500 रुपये।
-3000 डीजल टैक्सी वाहन ई-टैक्सी, ई-रिक्शा में बदले जाएंगे।
-प्रदेश में 39 नई डायलिसिस यूनिट शुरू होंगी।
-दूध का दाम छह रुपये प्रति लीटर बढ़ाया। गाय का दूध 51 और भैंस का 61 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
-गेहूं व मक्की का समर्थन मूल्य दस रुपये किलो बढ़ा। मक्की का समर्थन मूल्य 50 और गेहूं का 60 रुपये प्रतिकिलो।
-हल्दी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 90 रुपये।
-एक लाख और किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा।
-नशे से निपटने को विशेष कार्य बल का गठन होगा।
-हिमाचल में तीन नए नशामुक्ति केंद्र खुलेंगे।
-नशे से निपटने को विशेष कार्य बल बनेगा।
-निजी सेक्टर में 2,3,5 स्टार 200 होटल खुलेंगे, इन्हें एक महीने में स्वीकृति दी जाएगी।
-पांच हजार हेक्टेयर पर पौधारोपण होगा। यह जिम्मेदारी महिला व युवक मंडलों को दी जाएगी।
-युवाओं को 1000 बस रूट दिए जाएंगे।
-घुमारवीं में डिजिटल यूनिवर्सिटी, 31 डे बोर्डिंग स्कूल बनेंगे।
-धर्मशाला के तपोवन में 200 करोड़ से बनेगा सम्मेलन केंद्र।
-माता चिंतपूर्णी, ज्वालाजी व त्रिलोकीनाथ मंदिर का 258 करोड़ से सौंदर्यीकरण होगा।
-100 गांवों में सिंचाई सुविधा मिलेगी।
-जिला परिषद अध्यक्ष को 25000, उपाध्यक्ष को 19000 और सदस्य को 8300 रुपये मानदेय। एक हजार बढ़ा मानदेय।
-बीडीसी अध्यक्ष को 12000, उपाध्यक्ष को नौ हजार मानदेय। इनके मानदेय में 600 रुपये की बढ़ोतरी।
-नगर निगम के महापौर को 25000, उपमहापौर को 19000 और पार्षदों को 9400 रुपये महीने के मिलेंगे।
-नगर परिषद अध्यक्ष को 10,800 और उपाध्यक्ष को 8900 प्रति महीना मानदेय।
-पंचायत प्रधान को महीने में 9000 रुपये मिलेंगे।
-बीपीएल परिवार में बेटी के जन्म पर 25000 का बीमा होगा।
-विधवाओं की बेटियों को पीजी में रहने पर तीन हजार रुपये महीना किराया मिलेगा।
-रोगी मित्र तैनात होंगे, 1500 रुपये मासिक मिलेंगे।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *