Home » देवभूमि हिमाचल » सोलन नगर निगम में भाजपा की जीत सुक्खू सरकार की नाकामी की हार और लोकतंत्र तथा जनविश्वास की जीत : जयराम ठाकुर

सोलन नगर निगम में भाजपा की जीत सुक्खू सरकार की नाकामी की हार और लोकतंत्र तथा जनविश्वास की जीत : जयराम ठाकुर

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोलन नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की मेयर पद की प्रत्याशी सुषमा तथा डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी गौरव राजपूत के निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सोलन नगर निगम में भाजपा की यह जीत लोकतंत्र, जनविश्वास और भाजपा की जनसेवा एवं सुशासन की राजनीति की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में राजनीतिक दबाव, सत्ता के दुरुपयोग और विभिन्न हथकंडों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं को प्रभावित करने का प्रयास किया, लेकिन सोलन की जनता के जनादेश और जनप्रतिनिधियों के विवेक के सामने सुक्खू सरकार की सारी साज़िशें नाकाम साबित हुईं। निर्वाचित पार्षदों को प्रताड़ित करने के उनके एक भी हथकंडे काम नहीं आए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह परिणाम स्पष्ट संदेश है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से निराश है और भाजपा की विकासोन्मुखी सोच तथा जनहित की राजनीति पर अपना विश्वास लगातार व्यक्त कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मेयर सुषमा और डिप्टी मेयर गौरव राजपूत नगर निगम सोलन में पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने इस विजय के लिए भाजपा के सभी पार्षदों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा सोलन की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा जनसेवा और विकास के अपने संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *