Home » देश-परदेस » हिमाचल में सोलन के अर्की बाजार में तड़के लगी आग; बच्चे समेत तीन की मौत, दो घायल और नौ लोग लापता

हिमाचल में सोलन के अर्की बाजार में तड़के लगी आग; बच्चे समेत तीन की मौत, दो घायल और नौ लोग लापता

Facebook
Twitter
WhatsApp

सोलन (हिमाचल प्रदेश) : सोलन के अर्की बाजार में रविवार रात/सोमवार तड़के हुए भीषण अग्निकांड में तीन लोगों की मौत हो गई। कई लापता या दबे हैं। अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें एक 8 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। नौ लोग अभी भी लापता (दबे हुए/फंसे) बताए जा रहे हैं, जिनमें अधिकतर नेपाली मूल के मजदूर हैं। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं और उन्हें अर्की सिविल अस्पताल में इलाज मिल रहा है।

तड़के भयंकर आग लग गई, जिसने आसपास की दुकानों और रिहायशी इमारतों को तेजी से अपनी चपेट में ले लिया। आग शायद घर में रखी अंगीठी से निकलकर कुछ एलपीजी सिलिंडरों के धमाके के कारण और भयानक हुई।
अत्यधिक नुकसान और ईमारतों के मलबे में दबे लोगों को खोजने के लिए स्थानीय प्रशासन, SDRF, Home Guards और दमकल विभाग सक्रिय हैं और जेसीबी मशीनों से मलबा हटाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने अर्की बाजार मेें आग लगने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार देर रात घटित सोलन जिले के अर्की बाजार में भीषण अग्निकांड पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सूचना मिलते ही जिला प्रशासन कोे युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आग को बुझाने के लिए अर्की अग्निशमन विभाग के साथ-साथ जिला शिमला के बालूगंज, जिला सोलन के बनलगी और अम्बुजा सीमेंट कम्पनी के अग्निशमन वाहनों को तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक संजय अवस्थी मौके पर जाकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में घायल दो लोगों का उपचार नागरिक अस्पताल अर्की में किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन को इन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को तुरन्त सहायता उपलब्ध करने के निर्देश दिए है तथा जिला प्रशासन को इस घटना की गहन जांच करने के आदेश दिए। सुक्खू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *