Home » देवभूमि हिमाचल » सुक्खू ने कहा, हिमाचल में जमीनों के बेनामी सौदे की एसआईटी से जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी

सुक्खू ने कहा, हिमाचल में जमीनों के बेनामी सौदे की एसआईटी से जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : हिमाचल में जमीनों के बेनामी सौदे करने वाले गगरेट से जुड़े गिरोह पर होगी कड़ी कार्रवाई।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में कहा, एसआईटी गठित कर जांच करवाई जाएगी।

गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने विधानसभा में पूछा था सवाल।

कालिया ने कहा कि उत्तराखंड से सेवानिवृत्त मुख्य सचिव कर रहे जमीनों के बेनामी सौदे। पहले गगरेट और अब गग्गल एयरपोर्ट के आसपास खरीदी जा रही बेनामी जमीन।

इसी रिटायर्ड मुख्य सचिव का सरकार गिराने में भी रहा हाथ, हिमाचल में लाये यूपी कल्चर।

गगरेट में 8 लाख रुपये के फ्रॉड की एक एफआईआर दर्ज है, इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मामले में एसआईटी की जांच के बाद कड़ी कार्रवाई होगी, मामले से जुड़े तथ्यों की कॉपी मुझे और डीजीपी को सौंप दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *