Home » अपराध » सिरमौर में अग्निकांड; छह लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने आग की घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक जताया

सिरमौर में अग्निकांड; छह लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने आग की घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक जताया

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला, नाहन : सिरमौर जिला के तलांगना गांव में रात को लगी आग में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वाली दो बेटियां माघी त्योहार पर घर आई थीं। तीन बच्चों की भी मौत हो गई। एक मरने वाली महिला का पति भी आग की चपेट में आ गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घंडूरी के गांव तलांगना में भीषण आग लगने की दुःखद घटना में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता और घायलों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने घटना के कारणों की गंभीरता से जांच करने भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *