Home » देवभूमि हिमाचल » सरकार ने पांच और विधानसभा क्षेत्रों में लगाए विकास चर्चा प्रभारी

सरकार ने पांच और विधानसभा क्षेत्रों में लगाए विकास चर्चा प्रभारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर पांच और विधानसभा क्षेत्रों में विकास चर्चा प्रभारी लगाए गए हैं। दो विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारियों को बदला गया है। राज्य विकास चर्चा प्रभारी विधायक सुरेश कुमार ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश ठाकुर, नाचन में बलदेव ठाकुर, झंडूता में कमल राव, बंजार में एपीएमसी मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया, जोगिंद्रनगर में जोगिंद्र गुलेरिया को विकास चर्चा प्रभारी लगाया गया है। जबकि देहरा में रविंद्र बिट्टू की जगह वाईस चेयरमैन विशाल चंबियाल और जसवां परागपुर में नरदेव कंवर के स्थान पर रविंद्र बिट्टू विकास चर्चा प्रभारी होंगे।
इससे पहले सुलह में चेयरमैन मनोज गद्दी, धर्मशाला में वाईस चेयरमैन अजय वर्मा, नूरपुर में चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा, देहरा में रविंद्र बिट्टू व जसवां परागपुर में चेयरमैन नरदेव कंवर को प्रभारी लगाया गया था।
सुरेश कुमार ने कहा कि विकास चर्चा प्रभारी संबंधित विधानसभा क्षेत्र में जाकर ब्लॉक और बूथ स्तर पर बैठक कर सरकार की ओर से करवाये जा रहे विकास कार्यों के बारे में फीडबैक लेंगे। ब्लॉक के पूर्व पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व बूथ कमेटियों के साथ बैठक कर सरकार की योजनाओं की धरातल तक पहुंच की वास्तविक स्थिति भी जानेंगे। बैठकों के बाद वे अपनी रिपोर्ट राज्य प्रभारी के साथ सीधे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी को सौंपेंगे। सरकार की ओर से हमीरपुर जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र में भी विकास चर्चा प्रभारी लगाए गए हैं। वे ब्लॉक स्तर की बैठकें करने के बाद बूथ की ओर अपना रुख कर चुके हैं।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें