

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस नेता व पूर्व प्रत्याशी पवन ठाकुर के नेतृत्व में मुलाकात की। पवन ठाकुर ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र के विकास की मांगों को पुरजोर तरीके से रखा। उन्होंने बलद्वाड़ा, सरकाघाट व जम्मन अस्पताल में डॉक्टर, सरकाघाट अस्पताल के भवन निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए धनराशि, आपदा प्रभावित सड़कों व अन्य कार्यों के लिए 25 करोड़ रुपये मुहैया कराने सहित अनेक मांगें मुलाकात के दौरान रखीं। मुख्यमंत्री ने पवन ठाकुर जी व प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Author: speedpostnews
Post Views: 348



