Home » देवभूमि हिमाचल » संजय उपाध्याय को भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में फिर बड़ा पद मिला; बोले, पार्टी को बूथ स्तर पर और मजबूत किया जाएगा

संजय उपाध्याय को भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में फिर बड़ा पद मिला; बोले, पार्टी को बूथ स्तर पर और मजबूत किया जाएगा

Facebook
Twitter
WhatsApp

धर्मशाला : कांगड़ा भाजपा के मजबूत स्तंभ व जमीन से जुड़े नेता संजय उपाध्याय को संगठन में फिर से बड़ी जिम्मेदारी मिली। पार्टी की मजबूती के लिए प्रयासरत रहने वाले उपाध्याय हमेशा भाजपा के कार्यक्रमों व योजनाओं को धरातल पर पहुंचाते दिखते हैं। लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाते दिखते हैं। तभी कांगड़ा जैसे बड़े जिले में भाजपा ने उन्हें चौथी बार संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उपाध्याय कहते हैं कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही और कार्यकर्ता हैं, जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसे तन्मयता से पूरा किया जाएगा।

हाल ही में गठित हिमाचल भाजपा किसान मोर्चा में संजय उपाध्याय को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। उपाध्याय इससे पहले कई पदों पर काम कर चुके हैं और अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांगड़ा जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी के रूप में की थी। इसे वह पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार का आशीर्वाद व सहयोग मानते हैं। तब कांगड़ा जिला में एक ही संगठनात्मक जिला होता था। उसके बाद अलग-अलग जिले कांगड़ा में बने। शांता की बदौलत ही आगे बढ़ने का मौका उन्हें मिला और तब से पार्टी की सेवा में समर्पित हैं। फिर उन्हें कांगड़ा जिला में भारतीय जनता युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद वह हिमाचल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रहे। इसके बाद संजय उपाध्याय ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दीं। अब उन्हें किसान मोर्चा का प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। नगरोटा सूरियां के रहने वाले उपाध्याय की नियुक्ति पर जवाली विधानसभा क्षेत्र व जिला कांगड़ा के भाजपाइयों में खुशी की शहर है।
अपनी नई नियुक्ति पर संजय उपाध्याय कहते हैं कि वह पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात कार्य करते आ रहे हैं। पार्टी को बूथ स्तर से मजबूत करना जरूरी है और आगे भी इस पर काम किया जाएगा। बोले, शीघ्र ही पार्टी का युवा भाजपा जोड़ो कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इससे भाजपा को बूथ स्तर पर और मजबूत किया जाएगा। उपाध्याय ने इस नियुक्ति के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद डा. राजीव भारद्वाज, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय देष्टा, जवाली से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी संजय गुलेरिया व जिला अध्यक्ष राजेश काका का आभार जताया है।

speedpostnews
Author: speedpostnews

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *