Home » अपराध » शिमला जिला में दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, सुक्खू ने शोक व्यक्त किया

शिमला जिला में दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, सुक्खू ने शोक व्यक्त किया

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : जिला शिमला के अन्तर्गत कोटखाई उपमंडल के रामनगर गांव में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में एक घायल हुआ है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने घायल व्यक्तियों को उत्कृष्ट चिकित्सा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

speedpostnews
Author: speedpostnews

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें