दीपिका पादुकोण अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। आपने चेन्नई एक्सप्रेस सहित कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया है। इसमें शाहरुख खान के साथ दीपिका की केमिस्ट्री जमकर बनी थी। फिल्म जवान में दीपिका ने शाहरुख के साथ काम किया था। अब पादुकोण शाहरुख की बेटी सुहाना खान की मां की भी भूमिका निभा सकती हैं। शाहरुख अपनी अगली फिल्म किंग में बेटी सुहाना के साथ काम करेंगे। इसमें अभिषेक बच्चन खलनायक की भूमिका में होंगे। फिल्म की शूटिंग अगले महीने मुंबई में शुरू हो सकती है। फिल्म को अगले साल प्रदर्शित करने की योजना है। पहले फिल्म को सुजाय घोष निर्देशित करने वाले थे। मतभेदों के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी। फिर पठान फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशन की जिम्मेदारी संभाली। उसके बाद सिद्धार्थ ने फिल्म की पटकथा में काफी बदलाव किए और फिल्म में दीपिका का आना भी उसी का परिणाम है।
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें



इजरायल-अमेरिका और ईरान के टकराव से बढ़ रहा वैश्विक संकट
March 19, 2026

Snowfall, rainfall in Himachal
March 19, 2026