Home » देवभूमि हिमाचल » शाहपुर नगर पंचायत में कांग्रेस का दबदबा; पार्टी ने 7 में से 5 सीटों पर दर्ज की शानदार जीत, केवल सिंह पठानिया ने विजयी प्रत्याशियों का रैत कार्यालय में किया जोरदार स्वागत

शाहपुर नगर पंचायत में कांग्रेस का दबदबा; पार्टी ने 7 में से 5 सीटों पर दर्ज की शानदार जीत, केवल सिंह पठानिया ने विजयी प्रत्याशियों का रैत कार्यालय में किया जोरदार स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp

शाहपुर (कांगड़ा) : नगर पंचायत शाहपुर के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की है। कुल 7 वार्डों में से 5 वार्डों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराकर कांग्रेस की झोली मजबूत की है।

​चुनाव परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद सभी विजेता कांग्रेस प्रत्याशी रैत स्थित मुख्य कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहाँ उन्होंने स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का ढोल-नगाड़ों और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने सभी पार्षदों को हार पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर बधाई दी।

​इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर नगर पंचायत की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत विकास और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा करने का आह्वान किया।

वार्ड अनुसार चुनाव परिणाम निम्न प्रकार रहे

​वार्ड नं. 1: अभिषेक माथुर (21 वोटों से विजयी)
​वार्ड नं. 2: अनुपमा (41 वोटों से विजयी)
​वार्ड नं. 3: बबिता शर्मा (75 वोटों से विजयी)
​वार्ड नं. 4: प्रीति परिहार (73 वोटों से विजयी)
​वार्ड नं. 5: राजीव पटियाल (201 वोटों से विजयी)
​वार्ड नं. 6: नितिन (52 वोटों से विजयी)
​वार्ड नं. 7: विजय गुलेरिया (137 वोटों से विजयी)

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें