Home » देवभूमि हिमाचल » वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने आपदा राहत कोष में दिए पांच लाख

वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने आपदा राहत कोष में दिए पांच लाख

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल वन विभाग के प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन बल प्रमुख डॉ सजंय सूद की अध्यक्षता में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से सचिवालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में वन विभाग में 301 वन रक्षकों को उप वन राजिक के पद पर पदोन्नति दी गई इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश ने हिमाचल में हुई आपदा से निपटने के लिए पांच लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी। प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के राज्य महासचिव दिनेश शर्मा सहित वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सभी प्रतिनिधि सहित एन जी ओ अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर भी मौजूद रहे।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें