Home » साहित्य जगत/ब्लाग » वन्य जीवन की पुकार

वन्य जीवन की पुकार

Facebook
Twitter
WhatsApp

–सानवी भारद्वाज, कक्षा 9बी, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल धर्मशाला

हम सब का फर्ज है इस धरती को बचाना,
साफ रखकर इसे सुंदर बनाना।
यहांँ पर है हर पशु -पक्षी और इंसान,
सुंदर जंगलों का है ये जहान।

अपनी जरूरततों के लिए इसको नुकसान न पहुंँचाना,
हम सबका फर्ज़ है इस धरती को बचाना।
पेड़ काटकर हम क्या पाएंँगे,
सूनी धरती पर कैसे मुस्काएंँगे।

नदियाँ झरने छल-छल करती,
मांँ की सारी चिंता हरती।
मीठी कल-कल धुन सुनाती।
थके मन को सुकून दिलाती।

आओ मिलकर वचन यह लें,
जंगलों की रक्षा हम सब करें।
धरती मांँ मुस्काए फिर से,
जब वन्य जीवन सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *