Home » देश-परदेस » रूस की सेना में लड़ते हुए 12 भारतीयों की मौत; 16 लोग लापता, भारत ने कहा-रूस उसके नागरिकों को मुक्त करे

रूस की सेना में लड़ते हुए 12 भारतीयों की मौत; 16 लोग लापता, भारत ने कहा-रूस उसके नागरिकों को मुक्त करे

Facebook
Twitter
WhatsApp

रूस की सेना में लड़ते हुए 12 भारतीयों की मौत; 16 लोग लापता, भारत ने कहा-रूस उसके नागरिकों को मुक्त करे

नई दिल्ली : रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण दूसरे देशों के लोग भी प्रभावित होने लगे हैं। अभी कुछ दिन पहले यूक्रेन के सैनिकों ने उत्तर कोरिया का सैनिक पकड़ा था। उसका वीडियो जारी किया था। उसके बाद भारतीयों से जुड़ी बड़ी जानकारी विदेश मंत्रालय ने साझा की है। कम से कम 12 भारतीयों की मौत बताई जा रही है, 16 अन्य भारतीय लापता हैं। ये सभी रूस की तरफ से लड़ रहे थे। रूस की सेना में भारतीयों की जबरन भर्ती और मौत पर विदेश मंत्रालय ने सख्ती दिखाई है। भारत ने रूस से कहा है कि सभी भारतीयों को तत्काल सेना से मुक्त कर दिया जाए। बीते दिनों केरल के रहने वाले एक व्यक्ति की यूक्रेन के मोर्चे पर मौत हो गई थी। वहीं एक भारतीय बुरी तरह घायल हो गया था। बताया गया कि वह इलेक्ट्रीशियन का काम करने के लिए रूस गया था, लेकिन उसे जबरन सेना में भर्ती कर दिया गया और फिर यूक्रेन के मोर्चे पर लडऩे के लिए भेज दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने बताया कि रूस की सेना में 126 भारतीय थे, जिनमें से 96 लोग भारत लौट चुके हैं। उन्हें रूस की सेना से मुक्त किया जा चुका है। अभी भी कुछ भारतीय सैनिक रूस की सेना में हैं। जैसवाल ने कहा कि जो 16 भारतीय लापता हैं, उनका पता लगाने को भी कहा गया है। उन्होंने बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी पर स्पष्ट किया कि हम बांग्लादेश के साथ अपराध-मुक्त सीमा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आगे बताया कि तस्करी, मानव व्यापार, और अन्य अपराधों को रोकने के लिए बाड़बंदी, सीमा पर लाइटिंग, तकनीकी उपकरणों की स्थापना, और मवेशी बाड़ जैसे उपाय किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *