Home » देवभूमि हिमाचल » राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा सभी के जीवन में सुख, शांति तथा समृद्ध भविष्य की कामना की।
राज्यपाल ने संविधान के महत्त्व पर बल देते हुए इसे राष्ट्र की मार्गदर्शक शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत की एकता और अखंडता की भावना को और सुदृढ़ करता है। राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश द्वारा की गई उल्लेखनीय प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि इसका श्रेय प्रदेशवासियों की मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयासों को जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रत्येक हिमाचली के लिए गर्व की बात है कि हिमाचल एक आदर्श राज्य के रूप में उभरा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे भारत को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे साकार करने के लिए समाज के सभी वर्गों से सहयोग का आह्वान किया।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें