Home » देश-परदेस » मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और कूटनीतिक प्रभाव को मजबूत किया : जयराम ठाकुर

मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और कूटनीतिक प्रभाव को मजबूत किया : जयराम ठाकुर

Facebook
Twitter
WhatsApp

मंडी : ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधान सेवक के रूप में लोकसेवा के ऐतिहासिक एवं रिकॉर्ड कार्यकाल के अवसर पर सोमवार को मंडी के मुख्यमंत्री संवाद कक्ष में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम के साथ हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। इस समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अभूतपूर्व कार्यकाल भारत के स्वर्णिम काल के रूप में इतिहास के पन्नों में सदैव स्वर्ण अक्षरों में स्मरण किया जाएगा। मोदी जी ने देश की स्थापित राजनीति को एक नई सकारात्मक दिशा प्रदान की है, जहां राजनीति का आधार केवल खोखली घोषणाएं करना नहीं बल्कि धरातल पर संकल्पों की सिद्धि और जनसेवा के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता है। उनकी सरकार ने देश से “तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टीकरण” के महान मंत्र को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक पिछड़े, वंचित और शोषित वर्ग के कल्याण को सर्वोपरि प्राथमिकता दी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और कूटनीतिक प्रभाव को अभूतपूर्व रूप से मजबूत किया है। देश में आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसे दूरगामी अभियानों और आधुनिक आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के निरंतर विस्तार ने देश की विकास यात्रा को एक नई और तीव्र गति प्रदान की है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के अवसर और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में कड़ाई से लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं का आज देश के करोड़ों-करोड़ देशवासियों के जीवन पर अत्यंत सकारात्मक एवं क्रांतिकारी प्रभाव स्पष्ट रूप से पड़ा है। इसके साथ ही विदेश नीति के क्षेत्र में भी भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी सशक्त और संप्रभु उपस्थिति दर्ज कराई है, जिससे आज पूरा विश्व भारत को एक बेहद भरोसेमंद, सामर्थ्यवान एवं प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में देख रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सेवाकाल उनके दूरदर्शी नेतृत्व, निर्णायक कार्यशैली और “राष्ट्र प्रथम” की अडिग भावना का जीवंत प्रतीक है। विकसित भारत के वृहद संकल्प को साकार करने की दिशा में उनका यह अद्वितीय नेतृत्व देश को प्रगति की नई ऊंचाइयों की ओर निरंतर ले जा रहा है।

उन्होंने अतीत को याद किया कि हमारी कई पुरानी पीढ़ियां देश के विकास और बुनियादी अधिकारों के लिए केवल संघर्ष करती ही रह गईं, जबकि हमारी यह खुशकिस्मत पीढ़ी है जिसने बीते 12 वर्षों के दौरान देश हित में ऐतिहासिक फैसले होते भी देखे और उन्हें पूरी ताकत के साथ मूर्तरूप लेते हुए भी देखा है। यह सब ऐतिहासिक बदलाव तभी संभव हो सका जब देश को एक अत्यंत मजबूत, ईमानदार और साहसी नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में प्राप्त हुआ। यह सब उस तीव्र जनभावना के कारण संभव हुआ जो कांग्रेस के वर्ष 2004 से लेकर 2014 तक के लगातार दस वर्षों के घोर कुशासन, भ्रष्टाचार और नीतिगत पंगुता से पूरी तरह तंग आ चुकी थी। उस समय देश में परिवर्तन की एक जबरदस्त लहर उठी और मजबूत नेतृत्व के रूप में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री जो पूर्व में हमारे छोटे से पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक प्रभारी भी रह चुके थे नरेंद्र मोदी जी के रूप में देश को एक तारणहार मिला। नरेंद्र मोदी ने उसी जनभावना का पूरा सम्मान करते हुए देशहित में अनेक जनप्रिय और जनकल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किए। आज सरकार के कार्यों और प्रधानमंत्री की अगाध लोकप्रियता का ही यह ऐतिहासिक परिणाम है कि देश की जागरूक जनता ने उन पर अटूट विश्वास जताते हुए उन्हें लगातार तीसरी बार देश की सत्ता सौंपी है। जनता आज भी उन्हें फिर से इसी प्रकार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है ताकि भारत, जो वर्ष 2014 तक वैश्विक आर्थिकी में 11वें पायदान पर खिसक गया था, उसे अब विश्व में पहले स्थान पर पहुंचाया जा सके और यह महान लक्ष्य वर्ष 2047 का है, जब भारत अपनी आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहा होगा और एक पूर्ण विकसित राष्ट्र के रूप में वैश्विक मंच पर गर्व से खड़ा होगा।

हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि हमने हालिया पंचायत चुनावों में शानदार जीत दर्ज कर कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह से जमीन सुंघा दी है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह सिर्फ एक छोटा सा पड़ाव है, जबकि हमारा असली और बड़ा लक्ष्य वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव है, जब हिमाचल प्रदेश में भारी और प्रचंड बहुमत के साथ पुनः भारतीय जनता पार्टी अपनी पूर्ण सरकार बनाएगी। उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास दिलाया कि जब राज्य और केंद्र में पुनः डबल इंजन की सरकार होगी, तो प्रदेश का विकास दोगुनी तेजी से होगा, क्योंकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इस पहाड़ी प्रदेश को अपने कुशासन, अंतर्विरोधों और गलत नीतियों से दो दशक पीछे धकेल दिया है, जिसका खामियाजा उन्हें इन चुनावों में करारी हार के रूप में भुगतना पड़ा है। इस अवसर पर सदर मंडी के विधायक अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद सहित भारी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें