Home » देवभूमि हिमाचल » मुख्यमंत्री सुक्खू ने सपना देखा था और बनखंडी जूलाजिकल पार्क मूर्तरूप लेने लगा

मुख्यमंत्री सुक्खू ने सपना देखा था और बनखंडी जूलाजिकल पार्क मूर्तरूप लेने लगा

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : खुली आंखों से देखे गए सपने हमेशा साकार होते हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के मुखिया की कुर्सी संभालने के बाद देहरा विधानसभा क्षेत्र के बनखंडी के लिए एक ऐसा ही सपना संजोया था। इसका नामकरण बनखंडी जूलाजिकल पार्क के रूप में हुआ। नींव पत्थर डलने के बाद यह धरातल पर आकार लेना शुरू कर चुका है। जल्दी पहला चरण मूर्तरूप भी ले लेगा। मुख्यमंत्री ने जब यह सपना देखा व उसकी आधारशिला रखकर काम को तेजी से शुरू करवाया, उस समय उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर जी देहरा की विधायक नहीं थी।
मुख्यमंत्री के समग्र विकास की सोच का यह साक्षात प्रमाण है। यह उन लोगों के लिए भी नसीहत है, जिनकी नजर में सार्वजनिक विकास के बजाय निजी विकास ही सब कुछ है। विधायक देहरा मुख्यमंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए पूरी तन्मयता के साथ निगरानी कार्य में जुटी हैं। माननीय मुख्यमंत्री को सलाम, जिन्होंने देहरा जैसे विधानसभा क्षेत्र को इस प्रोजेक्ट के लिए चुना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *