हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां बुंबलू हेलिपैड पर उनका भव्य स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री ने बुंबलू हेलिपैड को जनता को लोकार्पित किया।
बड़सर मिनी सचिवालय सहित कुल 41.52 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उदघाटन-शिलान्यास किए गए।
बड़सर में लगभग 17.45 करोड़ रुपये से बने मिनी सचिवालय और लगभग 1.11 करोड़ रुपये से उप स्वास्थ्य केंद्र बणी तैयार हुआ है। मान खड्ड पर लगभग 2.88 करोड़ रुपये से बनने वाले चेकडैम और 18.72 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले धनेटा-बड़सर सड़क के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री के साथ विधायक सुरेश कुमार और कैप्टन रणजीत सिंह, विवेक शर्मा, कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार सुभाष ढटवालिया, झंडूता से पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार विवेक कुमार, हमीरपुर से पूर्व उम्मीदवार पुष्पेंद्र वर्मा, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया, कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कड़ोहता, राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, ओबीसी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व चेयरमैन कुलदीप पठानिया, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, सुमन भारती इत्यादि मौजूद रहे। बड़सर के भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने भी बुंबलू हेलिपैड पर मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।




One Comment
Để đảm bảo an toàn tối đa cho giao dịch, telegram 888slot áp dụng công nghệ mã hóa SSL 256-bit cùng hệ thống xác thực hai lớp (2FA) tùy chọn. Mỗi giao dịch đều được ghi nhận với mã tham chiếu duy nhất, giúp dễ dàng theo dõi và giải quyết vấn đề nếu có. TONY02-21