शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू विधानसभा में विपक्षी दल भाजपा पर बरसे। कहा, नेता प्रतिपक्ष सदन में सनसनी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। नशा 3 साल में घर-घर नहीं पहुंचा, हमारी सरकार तो 3 साल पहले ही सत्ता में आई।
हमारी सरकार ने नशा तस्करों की कमर तोड़ने का काम किया है, कोई संरक्षण नहीं दिया। 11 पुलिस कर्मी व 9 अन्य सरकारी कर्मचारी नौकरी से बर्खास्त किए गए। नशा तस्करों की संपत्तियों को नेस्तनाबूद किया है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 5 साल सोए रहे और नशा घर-घर तक पहुंच गया। पूर्व भाजपा सरकार ने 5 साल तक PIT-NDPS एक्ट तक लागू नहीं किया।
चिट्टे के घर-घर पहुंचने के लिए पूर्व जयराम सरकार दोषी है, पूर्व सरकार ने चिट्टे को घर-घर पहुंचाने में योगदान दिया। भाजपा चिट्टे को समाप्त करने में सहयोग देने के बजाय राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस का मनोबल तोड़ने का काम भाजपा कर रही है, हमारी सरकार चिट्टे को मिटाने के लिए पुलिस के साथ खड़ी है। तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस बधाई की पात्र है
एलएसडी नशे की तस्करी में शामिल एसटीएफ कर्मचारियों को भी पुलिस ने ही पकड़ा है। हमारी सरकार नशे के खिलाफ आज तक का सबसे बड़ा प्रदेश व्यापी अभियान चलाने के लिए पुलिस को बधाई देती है। चिट्टे के खिलाफ सरकार का अभियान जारी रहेगा, चाहे कोई बड़े से बड़ा नेता या कोई और कोई क्यों न हो, किसी को छोड़ेंगे नहीं। भाजपा चिट्टे के खिलाफ लड़ाई को राजनीतिक मुद्दा न बनाए, यह जनहित का मुद्दा है।
चिट्टे के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा, मई-जून में मंडी में एंटी चिट्टा वॉकथान होगी, उसमें नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता भी आमंत्रित हैं।
जयराम ठाकुर इसलिये परेशान हैं, चूंकि कांग्रेस से भाजपा में गए लोग उन्हें जीने नहीं दे रहे। हम उनकी प्रवृत्ति को जानते हैं, वे उन्हें चैन से नहीं बैठने देंगे।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा, नशा तीन साल में प्रदेश के घर-घर नहीं पहुंचा
Facebook
Twitter
WhatsApp




2 Comments
Một trong những lý do khiến 888SLOT được lòng cược thủ là chính sách rút tiền “không làm khó”. Chỉ cần xác minh danh tính một lần, các lần rút sau đều được xử lý tự động trong vài phút. TONY03-25
xn88 áp dụng công nghệ blockchain để minh bạch lịch sử giao dịch – mọi thứ đều có thể truy xuất rõ ràng. TONY03-25