Home » देवभूमि हिमाचल » मुख्यमंत्री ने गाड़ी से उतरकर बच्चों से पूछा; स्कूल में अंग्रेजी मीडियम शुरू हुआ या नहीं, फिर बच्चों और लोगों के साथ फोटो खिंचवाए

मुख्यमंत्री ने गाड़ी से उतरकर बच्चों से पूछा; स्कूल में अंग्रेजी मीडियम शुरू हुआ या नहीं, फिर बच्चों और लोगों के साथ फोटो खिंचवाए

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुख्यमंत्री ने गाड़ी से उतरकर बच्चों से पूछा; स्कूल में अंग्रेजी मीडियम शुरू हुआ या नहीं, फिर बच्चों और लोगों के साथ फोटो खिंचवाए

कांगड़ा : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार दोपहर बात कांगड़ा के मटौर में जनसभा के बाद धर्मशाला लौट रहे थे। धर्मशाला सर्किट हाउस के लिए निकला मुख्यमंत्री सुक्खू का काफिला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगली से थोड़ी दूर रुक गया। मुख्यमंत्री गाड़ी से उतरे पर छुट्टी के बाद घर वापस जा रहे बच्चों से मिलने लगे। उन्होंने स्कूल के संबंध में फीडबैक ली। मुख्यमंत्री ने बारहवीं में पढ़ने वाले अयान से उनके स्कूल में मिल रही सुविधाओं, अध्यापकों की संख्या और बच्चों की संख्या के बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने छोटे बच्चों से पूछा “स्कूल में पहली से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई शुरू हुई या नहीं ? अब पढ़ना अच्छा लग रहा है या नहीं।” बच्चों ने जवाब दिया हां। इसके बाद बच्चों ने बारी-बारी से सुक्खू के साथ फ़ोटो खिंचवाईं। मुख्यमंत्री को रुका देखकर स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए और उनके साथ फ़ोटो खिंचवाई। उपस्थित सभी व्यक्ति मुख्यमंत्री की सादगी और उनके सरल व्यक्तित्व की तारीफ करने लगे। लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने साथ खड़ा देखकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सर्किट हाउस धर्मशाला की ओर बढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *