Home » देवभूमि हिमाचल » मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सुक्खू की पत्रकारों से बातचीत के प्रमुख अंश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सुक्खू की पत्रकारों से बातचीत के प्रमुख अंश

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सुक्खू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी तिरंगे का अपमान बिल्कुल सहन नहीं करेगी

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी जी के साथ सराज के थुनाग में किया गया व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

नेगी जी से चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

राज्यपाल महोदय को हिमाचल पर टिप्पणी शोभा नहीं देती, वह सांविधानिक पद पर बैठे

हमारी सरकार ने नशाखोरी के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। PIT-NDPS एक्ट लागू किया

प्रदेश की 3575 पंचायतों की मैपिंग की जा रही है ताकि धरातल पर नशा कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके

राज्यपाल महोदय ने नशे को लेकर किस संदर्भ में टिप्पणी की है, उनसे मुलाकात कर बात की जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार चार दिन कैबिनेट बैठकें करना व्यवस्था परिवर्तन का जीवंत उदाहरण है

इन बैठकों के जरिये आत्मनिर्भर हिमाचल की नींव को और मजबूत किया जाएगा

यह बैठकें रोजाना महज 2 घण्टें चलने वाली नहीं हैं, इनमें विभिन्न एजेंडा पर विस्तृत चर्चा होगी

आपदा राहत पैकेज के अलावा आत्मनिर्भर हिमाचल के लिए विभिन्न फैसले लिए जाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सांसद, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जी की अध्यक्षता में दिल्ली में विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं, अच्छा होता 2023, 2024 में जब पूरा प्रदेश आपदाग्रस्त था उस भी मिलते और पीडीएनए की राशि लाते

हिमाचल सरकार भी नड्डा जी की अध्यक्षता में केंद्र सरकार से मिलने को तैयार है, लेकिन जिन लोगों की जमीन आपदा में बह गई है, उन्हें बसाने के लिए वन भूमि प्रदान करने के लिए केंद्र से रिलेक्सेशन मिलनी चाहिए।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें