नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान हिमाचल की राजनीतिक स्थिति पर दोनों नेताओं में विस्तृत चर्चा हुई। पाटिल को राजीव शुक्ल के स्थान पर हिमाचल कांग्रेस का हाल ही में प्रभारी बनाया गया है। पाटिल पहले भी हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रह चुकी हैं। उनका पहला काम प्रदेश में कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन करना है। प्रदेश में संगठन मजबूत करना उनकी प्रमुखता रहेगी। इस तरह की मांग प्रदेश के कुछ मंत्री भी कर चुके हैं।
Post Views: 236


