Home » देवभूमि हिमाचल » मुख्यमंत्री के निर्देश पर हिमस्खलन प्रभावित पांगी के कुमार गांव में आवश्यक सामग्री पहुंचाई

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हिमस्खलन प्रभावित पांगी के कुमार गांव में आवश्यक सामग्री पहुंचाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार चंबा जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चंबा जिले की पांगी तहसील के हिमस्खलन प्रभावित कुमार गांव को हेलीकॉप्टर के माध्यम से आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई। प्रभावितों को कम्बल, तिरपाल, बर्तन, सोलर लाइट, जूते, गर्म कपड़े, आटा, चावल, दालें, तेल और दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुमार गांव में हिमस्खलन होने से यहां की सड़कें अन्य सम्पर्क सुविधाएं अवरुद्ध हो गई हैं। यहां रहने वाले लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और जिला प्रशासन को हेलीकाप्टर के माध्यम से प्रभावित लोगों को आवश्यक सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री स्वयं जिला प्रशासन से सम्पर्क में रहकर निरंतर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों की कठिनाइयां दूर करने के लिए हर संभव सहायता करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *