Home » देवभूमि हिमाचल » मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने आपदा प्रभावित थुनाग का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने आपदा प्रभावित थुनाग का निरीक्षण किया

Facebook
Twitter
WhatsApp

मंडी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आपदा प्रभावित थुनाग बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द नई दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे। वह हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष सहायता पैकेज की मांग करेंगे ताकि आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के साथ-साथ उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री आपदा में अपनी जवान गंवाने वाले स्थानीय व्यक्ति बुद्धिराज के घर भी पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों का दुःख-दर्द बांटा। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उन्हें पर्याप्त सहायता प्रदान करेगी।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें