मुंबई में युवती ऑटो ड्राइवर के साथ गेस्ट हाउस में गई; कमरा नहीं मिलने पर बीच पर गए, वहां दुष्कर्म हुआ, प्राइवेट पार्ट में पत्थर और सर्जिकल ब्लेड मिले
मुंबई : मुंबई में एक युवती से दुष्कर्म के बाद विचित्र घटना सामने आई है। युवती से ऑटो-रिक्शा वाले ने दुष्कर्म किया। फिर युवती के प्राइवेट पार्ट से प्लास्टिक में लिपटे पत्थर और सर्जिकल ब्लेड मिले। आरोपी ऑटो-रिक्शा ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। युवती रेलवे स्टेशन पर मिली थी।
पुलिस की पूछताछ से पता चलता है कि इस कहानी में और भी कुछ है; पुलिस का मानना है कि युवती ने खुद ही अपने शरीर में ये वस्तुएं डाली थीं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती परिवार के साथ मुंबई महानगर क्षेत्र में रहती है। दुष्कर्म के बाद उसने अपने माता-पिता की डांट और पिटाई से बचने के लिए शरीर में पत्थर और ब्लेड डाल लिया था।
पुलिस के अनुसार युवती और ऑटो-रिक्शा चालक एक साथ अर्नाला बीच पर गए थे। उन्होंने वहां रात बिताने की योजना बनाई थी। उनके पास वैध पहचान पत्र नहीं था। इसलिए उन्हें होटल में कमरा नहीं मिल सका। इसलिए उन्हें समुद्र तट पर रात बितानी पड़ी। पुलिस का मानना है कि तभी लड़की के साथ ऑटो ड्राइवर ने दुष्कर्म किया।
पुलिस ने बताया कि युवती किसी तरह नालासोपारा रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में सफल रही, लेकिन घर लौटने के डर से घबराकर, रात बाहर बिताने और दुष्कर्म की घटना से डरकर एक सर्जिकल चाकू खरीदा और उसे अपनी प्राइवेट पार्ट में डाल लिया। जब उसे दर्द महसूस हुआ और रक्तस्राव हुआ, उसने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का यह भी मानना है कि महिला को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हैं।
लड़की के होश में आने के बाद लड़की से पूछताछ की गई। इसमें पता लगा कि युवती पुलिस को भटकाने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि लड़की ने प्राइवेट पार्ट में खुद ब्लेड डाला था। पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की के बयान पर जब उन्होंने जांच पड़ताल शुरू की तब जाकर पता चला कि पुलिस को गुमराह किया जा रहा है। लड़की ने माता-पिता की डांट और मार से बचने के लिए ऐसा किया था।
पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया कि युवती साल 2023 में निर्मल नगर और शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा चुकी है।
