Home » देश-परदेस » भाजपा के हिमाचल के नेता व पदाधिकारी जेपी नड्डा से मिले

भाजपा के हिमाचल के नेता व पदाधिकारी जेपी नड्डा से मिले

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट कर उनके ऐतिहासिक, संगठनात्मक रूप से सशक्त और अत्यंत सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई दी। देवभूमि हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में पार्टी ने संगठन को मजबूती प्रदान की और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। नड्डा के कार्यकाल में संगठन विस्तार, कार्यकर्ता सशक्तिकरण और वैचारिक दृढ़ता के नए मानदंड स्थापित हुए, जिससे पार्टी की जड़ें देशभर में और अधिक सशक्त हुईं। जयराम ठाकुर ने कहा कि नड्डा का अनुभव, मार्गदर्शन और हिमाचल की देवभूमि से जुड़ी उनकी पहचान प्रदेश सहित पूरे देश के कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें