: हिमाचल के जिला बिलासपुर में पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर पर होली के दिन गोली चली है। गोलीबारी में बंबर व उनका सुरक्षा कर्मी घायल हुए हैं। गोली किसने और क्यों चलाई, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। सीसीटीवी में घटना कैद हो गई है। फुटेज में कुछ युवक आते और इनमें से दो गोलियां चलाते दिख रहे हैं। घटना बंबर के बिलासपुर स्थित आवास पर हुई। करीब 12 राउंड गोलियां चली हैं। अज्ञात लोग आए और उन पर गोली चला दी। बंबर व पीएसओ को अस्पताल पहुंचाया गया। बंबर ठाकुर को टांग और पीएसओ की पीठ और पेट पर गोलियां लगीं। दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से एम्स बिलासपुर रेफर किया है।

Author: speedpostnews
Post Views: 19