Home » अपराध-दुर्घटनाएं » ब्रेकिंग : कुल्लू में खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त को 1.10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा, दो चपरासी भी आरोपी बनाए

ब्रेकिंग : कुल्लू में खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त को 1.10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा, दो चपरासी भी आरोपी बनाए

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला, कुल्लू : हिमाचल विजिलेंस विभाग ने रिश्वत का बड़ा मामला पकड़ा है। कुल्लू में खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त को 1.10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा। मनाली के व्यक्ति ने विजिलेंस थाना कुल्लू में शिकायत दी थी कि आरोपी अधिकारी ने उनसे दो लाख रुपये मांगे हैं। यह रिश्वत उनके होटल से जब्त किए गए पापड़ व खाद्य तेल से जुड़े मामले को दबाने के लिए मांगी थी। विजिलेंस टीम ने शिकायतकर्ता को रिश्वत देने भेजा। रिश्वत के 1.10 लाख रुपये अधिकारी के चपरासी के पास थे, जिन्हें बरामद कर लिया। इस मामले में दो चपरासियों को भी पकड़ा है।यह अधिकारी कई दिन से विजिलेंस के रडार में थी। विजिलेंस टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला अधिकारी ने इससे पहले कितनी बार रिश्वत ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *