Home » अपराध » बिलासपुर के झंडूता में बस पर मलबा गिरा, 10 लोगों की मौत

बिलासपुर के झंडूता में बस पर मलबा गिरा, 10 लोगों की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल के बालूघाट क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में आने से एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। बस पर पहाड़ी से मलबा गिर गया। घटना देर शाम को हुई। राहत और बचाव कार्य जारी है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

घटना पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जाए और उनके इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री शिमला से पूरे हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें