Home » देवभूमि हिमाचल » बड़सर के लोगों ने 2024-उपचुनाव में सुजानपुर के 2017 विधानसभा चुनाव की गलती दोहराई : सुखविंद्र सुक्खू

बड़सर के लोगों ने 2024-उपचुनाव में सुजानपुर के 2017 विधानसभा चुनाव की गलती दोहराई : सुखविंद्र सुक्खू

Facebook
Twitter
WhatsApp

हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़सर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान एक तीर से कई निशाने साध गए। उन्होंने बड़सर से भाजपा विधायक का नाम लिए बिना तंज कसा और आपदा राहत पर भाजपा के सातों सांसदों को भी लपेटा। मुख्यमंत्री ने बड़सर के मिनी सचिवालय में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के विधानसभा उपचुनाव में यहां शराफत हारी और बेईमानी जीत गई। जब हमारी सरकार को गिराने की कोशिश हुई, उसमें हमीरपुर जिला के भी दो विधायक शामिल रहे। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता था कि बड़सर के विधायक उसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते उपचुनाव में बड़सर के लोगों ने बड़ी गलती की। भावनाओं में बहकर ही गई गलती की कीमत भी बड़ी चुकानी पड़ती है, यह हमीरपुर जिला के लोग भलीभांति जानते हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषित मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हराकर सुजानपुर के लोगों ने जो गलती की थी, वही बड़सर के लोगों ने 2024 में दोहराई। जो जिला मुख्यमंत्री दे रहा था, उससे 2017 में भाजपा सरकार बनने पर एक भी मंत्री नहीं बना। उसी दिन से हमीरपुर में विकास का पहिया थम गया। हमारी सरकार ने हमीरपुर में विकास को फिर गति दी है। आपके जिला से मुख्यमंत्री है, आप हमारे साथ चलिए। बड़सर मेरा घर है, यहां का विकास रोकना मेरी नियत में नहीं। बड़सर का विकास कांग्रेस की ही देन है। हमारी सरकार में यहां करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। बड़सर के मिनी सचिवालय को साढ़े सोलह करोड़ रुपये देकर मैंने ही पूरा करवाया। अब विकास का जमाना है, बड़सर के लोग राजनीतिक कट्टरता छोड़कर विकास के साथ चलें। पूरी उम्मीद है कि अगली बार आप यहां से भी शराफत को जिताएंगे, बेईमानी को नहीं।

बड़सर की जनता हमारे साथ खड़ी हो, आम आपके साथ हैं। बड़सर में विकास की कोई कमी नहीं रहेगी। जल्दी भोटा बस स्टैंड का शिलान्यास भी करने आऊंगा।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी ने कहा कि हिमाचल से भाजपा के सात सांसद हैं, एक तो कांग्रेस से चोरी किये हुए हैं। मैं उनसे अनुरोध करता हूँ कि प्रधानमंत्री जी ने कांगड़ा में जो 1500 करोड़ रुपये आपदा राहत पैकेज की घोषणा की है, उसे लेकर आएं। हमारी सरकार भाजपा सांसदों के साथ भी प्रधानमंत्री के पास आपदा राहत की राशि लाने के लिए जाने को तैयार है। कांग्रेस सरकार हिमाचल के हर आपदा प्रभावित परिवार को घर बनाने के लिए 7 लाख रुपये का पैकेज देगी। पूरे प्रदेश में राज्य सरकार आपदा राहत पैकेज लागू करेगी।
मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार को औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि कस्टमाइज्ड पैकेज के नाम पर प्रदेश के संसाधन लुटा दिए गए। उन्होंने अग्निवीर योजना लागू करने से सेना में युवाओं के लिए कम हुए रोजगार के अवसरों को लेकर भी बड़ी घोषणा की। साथ ही कहा कि पुलिस में 800 पद और भरे जाएंगे। पूर्व सरकार में पुलिस भर्ती का पेपर लीक हुआ, लेकिन हमारी सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती की, उस पर कोई उंगली नहीं उठा सकता।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *