Home » देवभूमि हिमाचल » पेंशनरों और कर्मचारियों के हक के लिए भाजपा विधायक दल ने विधानसभा में निकाली रैली

पेंशनरों और कर्मचारियों के हक के लिए भाजपा विधायक दल ने विधानसभा में निकाली रैली

Facebook
Twitter
WhatsApp

धर्मशाला : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने आज विधानसभा परिसर के अंदर प्रदर्शन कर पूर्व कर्मचारियों और कर्मचारियों के हकों के लिए आवाज उठाई। भारतीय जनता पार्टी के विधायक नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय से विधानसभा के गेट के सामने पहुंचे और वहां पर नारे लगाते हुए सरकार के नाकामी को उजागर किया। मीडिया से बात करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार सिर्फ कर्मचारी हितैषी होने का नाटक करती है और कर्मचारियों के साथ हर तरह की ज्यादती करती है। प्रदेश के कर्मचारी वेतन के लिए सड़कों पर है। व्यवस्था परिवर्तन की सरकार ने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि बिना धरना दिए सभी कर्मचारियों के वेतन नहीं आते। पेंशनर्स का हाल तो बहुत बुरा है। जिन कर्मचारियों ने पूरी उम्र प्रदेश की सेवा की आज वह पेंशन के लिए महीनों से धरने कर रहे हैं। अपने मेडिकल बिल के लिए 3 साल से सरकार की दया दिखाने की आस कर रहे हैं। जिस उम्र में सबसे ज्यादा बीमारियां परेशान करती हैं उसे उम्र में पेंशनर्स के मेडिकल के बिल के भुगतान रोकना किसी भी संवेदनशील सरकार की निशानी नहीं हो सकती।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज सरकार का एक भी नुमाइंदा रिटायर्ड कर्मचारियों से नजरे नहीं मिला सकता। विधानसभा से चंद कदमों की दूरी पर ही प्रदेश भर से हजारों की संख्या में पूर्व कर्मचारी आए हैं जो अपने हक की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनका हक देने के बजाय उनका रास्ता रोक रखा है। मुख्यमंत्री किसी रास्ते से निकल रहे हैं तो मंत्री किसी और रास्ते से निकाल रहे हैं। जिन चुनावी गारंटियों और घोषणा पत्र के दम पर सुक्खू सरकार आई थी आज वह भूल गई है। प्रदेश का हर वर्ग आज निराशा में हैं। सरकार के रवैए से विपक्ष के विधायक को क्या सरकार के मंत्री और कांग्रेस के विधायक भी परेशान है। मुख्यमंत्री का सुबह में कोई फैसला होता है, दोपहर में कोई फैसला होता है और रात तक कोई और फैसला हो जाता है। सरकार में संवेदनशीलता गंभीरता और दूरदर्शिता राम की कोई चीज नहीं बची है।

आरएसएस दुनिया के सबसे बड़ा संगठन है जो लोग बोल रहे हैं वह बोलने लायक तक नहीं
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस के जो नेता आरएसएस के बारे में घटिया टिप्पणी कर रहे हैं, उनकी सोच में ही खराबी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया का सबसे बड़ा संगठनहै। जो व्यक्ति निर्माण से चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण की अवधारणा के साथ 100 साल से काम कर रहा है। इस संगठन ने दुनिया को एक से एक व्यक्तित्व दिए हैं। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जो सबसे बड़े लोकतंत्र का सबसे लंबे समय से चुने हुए प्रतिनिधि के तौर पर नेतृत्व कर रहे हैं, आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी द्वारा ही गढ़े गए है। दुनिया के सबसे सम्मानित और राष्ट्र सेवा में समर्पित संस्थान के बारे में बोलने लायक कांग्रेस में कोई नेता है ही नहीं। इसलिए अपनी मर्यादा के बाहर जाकर कोई नेता बात करने की कोशिश ना करें।

प्रदर्शन करें पूर्व कर्मचारियों से से मिल उनके हक के लिए आवाज उठाते रहने का दिया भरोसा
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के विधायक विपिन परमार सुधीर शर्मा और पवन काजल के साथ जोरावर मैदान में प्रदर्शन कर रहे पूर्व कर्मचारियों से मिले। उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि आज ही विधानसभा में 1 घंटे तक हमने पूर्व कर्मचारी और कर्मचारियों के हितों के लिए प्रदर्शन किया और सरकार के सामने उनके सभी मुद्दे उठाएं। उन्होंने आगे भी सरकार के सामने कर्मचारी और पूर्व कर्मचारियों के हकों के लिए आवाज उठाते रहने का भरोसा दिया। पूर्व कर्मचारियों ने उनका आभार जताया।

नेता प्रतिपक्ष ने किया जोरावर सिंह स्टेडियम का निरीक्षण और तैयारियों की समीक्षा, दिए निर्देश
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और पदाधिकारी के साथ 4 दिसंबर को व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार के खिलाफ होने वाली विराट रैली स्थल जोरावर पार्क गए और रैली की तैयारी का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद दोपहर में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने 4 रैली तैयारी की भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और रैली के लिए दायित्ववान प्रतिनिधियों के साथ बैठकर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से जी जान से जुटने का आह्वान किया।

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता के छात्रों से मिले जयराम ठाकुर
जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के शोध छात्रों और छात्रों से मुलाकात कर उनके साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारिता की वर्तमान और भाभी चुनौतियों के साथ-साथ अतीत के अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य और निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए शुभकामनाएं दी।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *