Home » देवभूमि हिमाचल » पांगी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री सुक्खू से भेंट

पांगी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री सुक्खू से भेंट

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां पांगी क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने एपीएमसी चम्बा के अध्यक्ष ललित ठाकुर की अध्यक्षता भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए पांगी क्षेत्रवासियों और स्वयं सहायता समूहों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती पद्धति को प्रोत्साहित करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। इस क्षेत्र में पांगी के किसान और बागवान उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने पांगी क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से उगाए जाने वाले जौ का समर्थन मूल्य भी निर्धारित किया है। सुक्खू ने प्रतिनिधिमंडल की सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें