Home » अपराध-दुर्घटनाएं » पति बाहर गया था; पत्नी ने सीसीटीवी बंद किए और प्रेमी को घर पर बुला लिया, फिर उसकी हत्या हो गई

पति बाहर गया था; पत्नी ने सीसीटीवी बंद किए और प्रेमी को घर पर बुला लिया, फिर उसकी हत्या हो गई  

Facebook
Twitter
WhatsApp

धर्मशाला : कांगड़ा जिला के पंचरुखी खंड में युवक की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इसमें हत्या का कारण प्रेम प्रसंग में विवाद निकला है। युवती विवाहित है और युवक कुंवारा था। कांगड़ा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों एक-दूसरे के साथ लगभग आठ साल से संपर्क में थे। बात 18 जनवरी की है। प्रेमिका का पति घर से बाहर गया था। इस बीच प्रेमिका ने घर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर प्रेमी को बुलाया। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात हाथापाई तक जा पहुंची। बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने प्रेमी के सिर पर कुदाली से वार किए। इससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद महिला मायके चली गई। घटना के बारे में पिता व बहन को जानकारी दी। पति को बताया। पति घर आया और शादी समारोह में चले गए। वहां शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। शव कंबल में लपेटकर जंगल में फेंक दिया। मृतक के कपड़े जला दिए। फोन तोड़ दिया। शव के पास मिली चप्पलें अलग-अलग थीं। जैकेट गायब थी। पुलिस ने विशेष जांच दल गठित किया था। पुलिस ने फोन काल की पड़ताल की। इसके आधार पर पुलिस को सफलता मिली। पुलिस को अभी हत्या में प्रयोग की गई कुदाली नहीं मिली है।

गौरतलब है कि पंचरुखी से युवक 18 जनवरी को घर से लापता हुआ था। 12 फरवरी को उसका शव सपड़ी-खुंडिया मार्ग पर जंगल में मिला। युवक के बाजू पर प्रेमिका के नाम का टैटू बना था। इसी आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ी। इस मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले महिला, उसके पति व पिता को गिरफ्तार किया था। फिर महिला की बहन, जीजा व भानजे को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *