Home » देवभूमि हिमाचल » नेशनल पीस हार्मोनी अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए डॉ राजीव व छात्राएं

नेशनल पीस हार्मोनी अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए डॉ राजीव व छात्राएं

Facebook
Twitter
WhatsApp

कांगड़ा : कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के युवा कवि लेखक व हिंदी अध्यापक डॉ. राजीव डोगरा जो कि इस समय राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां में कार्यरत हैं, उनको तथा उनकी छात्राओं मन्नत रंधावा, प्रिया और श्रुति को शान्ती फाउण्डेशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण एवं साहित्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु संस्था द्वारा नेशनल पीस हार्मोनी अवार्ड 2026 देकर सम्मानित किया। छात्राओं के माता पिता अंजू बाला, गुरदीप सिंह, जगदीश सिंह, कमलेश कुमारी, वीमा देवी, वीर सिंह ने राजीव डोगरा का धन्यवाद किया, जिनके कर्मठ प्रयासों के द्वारा ही बच्चों को यह उपलब्धि प्राप्त हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार और विकास चौधरी, पंकज धलोरिया, अश्विनी कुमार ने डॉ राजीव डोगरा तथा सभी छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और ऐसे ही विद्यालय का नाम ऊंचा करने के लिए उत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *